हरदम हिंदुओं के व्रत-त्योहारों पर ही सवाल क्यों उठाएं जाते हैं?

जब दूसरे धर्म के लोग अपने त्यौहारों पर अपनी मनमानी करते हैं...अपने त्यौहार अपने तरीके से मनाते हैं...तो सिर्फ़ हिंदुओं के त्यौहारों पर ही हरदम सवाल क्यों उठायें जाते हैं?

हरदम हिंदुओं के व्रत-त्योहारों पर ही सवाल क्यों उठाएं जाते हैं?
दोस्तो, दिवाली आने वाली हैं...आजकल जैसे ही कोई हिन्दू त्यौहार आने वाला होता है, सोशल मीडिया, जैसे कि फेसबुक और व्हाट्सएप आदि पर हिंदुओं के त्योहारों पर निशाना साधा जाता हैं। ज्यादातर हिंदुओं को हमेशा यह शिकायत रहती हैं हमारे देश में अमूमन हिंदुओं के त्योहारों और मान्यताओं पर ही निशाना क्यों साधा जाता है? जब दूसरे धर्म के लोग अपने त्योहारों पर अपनी मनमानी करते हैं...अपने त्यौहार अपने तरीके से मनाते हैं...तो सिर्फ़ हिंदुओं के त्योहारों पर ही सवाल क्यों उठाये जाते हैं? चाहे होली हो, नवरात्रि हो, दीवाली या फिर गणेश चतुर्थी। कुछ लोग हर बार हमारी ही परंपरा की आलोचना क्यों करने लगते हैं? जबकि बाकी के धर्मों में भी कुरुतियां हैं...लेकिन कोई उन कुरीतियों पर कुछ भी क्यों नहीं बोलता या लिखता हैं? 
जैसे दीवाली पर पटाखे छोड़ना प्रदूषण है पर ईसाई नव वर्ष पर आतिशबाजी जश्न है! होली पर पानी बर्बाद होता है लेकिन.. ईद पर जानवरों की क़ुर्बानी धर्म है! नवरात्रि पर 10 बजे के बाद गरबा खेलने से ध्वनि प्रदूषण होता हैं, पर मोहरम की रात ढोल ताशे कूटना और नववर्ष की रात जानवरों की तरह 12 बजे तक बाजे बजाना धर्म है!! करवा चौथ और नाग पंचमी पाखंड है वहीं ईसा का मर कर पुनः लौटना गुड फ्राइडे वैज्ञानिक है!!! 
क्या आपने कभी इस बारे में गहराई में जाकर सोचा हैं कि सिर्फ़ हिंदुओं के त्योहारों पर ही सवाल क्यों उठाये जाते हैं? इसके दो कारण हैं... 
पहला कारण- 
भारत में बाकी धर्मों की तुलना में हिंदुओं की संख्या बहुत ज्यादा हैं। हिंदु ज्यादा होने से उनकी हर क्रिया-प्रतिक्रिया का देश पर क्या असर होता हैं यह समझने के लिए हमें पहले नीचे दिए हुए आकड़ों पर नजर डालनी होगी। आइए, जानते हैं की 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में विभिन्न धर्मों के लोगों का प्रतिशत क्या हैं और उन में साक्षर लोगों का अनुपात क्या हैं… 

    धर्म                 जनसंख्या का प्रतिशत               साक्षरता का प्रतिशत 
• हिंदु                           79.8                                         63.6 
• मुस्लिम                    14.23                                       57.3 
• सिख                          1.72                                        67.5 
• ईसाई                         2.3                                          74.4 
• जैन                           0.4                                           86.4 

ये आंकड़े बताते हैं कि भारत में हिंदुओं का प्रतिशत सबसे ज्यादा 79.8 प्रतिशत हैं। इसका मतलब ये हैं कि हिंदु जो भी कार्य करते हैं उसका असर बड़े पैमाने पर होगा। इसलिए हम हिंदुओं को, हमारा हर कदम बहुत सोच-समझ कर उठाना होगा ताकि हमारे किसी भी कार्य से देश को आर्थिक हानि न हो, प्रकृति को नुकसान न हो और संपूर्ण मानवता को नुकसान न हो! उदाहरणार्थ सवाल उठाया जाता हैं कि यदि दीवाली पर पटाखे छोड़ने से वायु प्रदूषण होता हैं तो ईसाई नव वर्ष पर आतिशबाजी करने से वायु प्रदूषण क्यों नहीं होता? क्योंकि वायु तो ये भेदभाव नहीं करती कि पटाखे कौन से धर्म के लोगों ने छोड़े! पटाखे किसी भी धर्म के लोगों ने छोड़े हो, वायु प्रदूषण तो होगा ही! लेकिन हम यहां पर यह बात भूल जाते हैं कि भारत में ईसाईयों की जनसंख्या सिर्फ़ 2.3% हैं जबकि हिंदुओं की जनसंख्या 79.8% हैं! अब आप ही बताइए कि वायु प्रदूषण कब ज्यादा होगा दीवाली पर कि नववर्ष पर? एक आंकड़े के अनुसार हमारे देश में हर साल 7 लाख से ज्यादा लोग वायु-प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के कारण मौत की आगोश में चले जाते हैं। अत: यदि वायु प्रदूषण से बचना हो तो हम हिंदुओं को अपनी हर क्रिया पर दूसरे धर्मों के लोगों की तुलना में ज्यादा ध्यान देकर अपनी मौज़-मस्ती में कमी लानी होगी ताकि हम खुद शुद्ध वायु में सांस ले सके!! 
इसी तरह नवरात्रि और गणेश जी पर नदियों में पूजा सामग्रियों को डालने से और मूर्तियों के विसर्जन से नदियों और तालाबों का जल प्रदूषित होता हैं। क्या इस कथन में सच्चाई नहीं हैं? क्या यह सच नहीं है कि गंगा जिसे हम और आप 'माँ' कहते हैं उसकी गिनती दुनिया के सबसे प्रदूषित नदियों में होती हैं। हर साल दुर्गा पूजा के अंत में करीब 15 हजार मूर्तियां हुगली में विसर्जित की जाती हैं। जब सिर्फ़ हुगली नदी में 15 हजार मूर्तियां विसर्जित की जाती हैं तो सोचिए पूरे देश में कितनी मूर्तियां नदी या तालाबों में विसर्जित की जाती होगी? प्रदूषित जल का सबसे भयंकर प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, संपूर्ण विश्व मे प्रतिवर्ष एक करोड़ पचास लाख व्यक्ति प्रदूषित जल के कारण मृत्यु के शिकार हो जाते हैं तथा पांच लाख बच्चे मर जाते हैं। भारत में प्रति लाख लगभग 360 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है। ये सब आंकड़े देखने के बाद भी क्या कोई भी समझदार हिंदु यह कह सकेगा कि हमें नवरात्रि और गणेश जी पर नदियों में पूजा सामग्री और मूर्तियां विसर्जित करनी चाहिए? क्या यह हमारी आस्था का घिनौना रुप नहीं हैं? जब लोग किसी पुल के ऊपर से ही भगवान गणेश जी या दुर्गा जी की मूर्तियों का विसर्जन कर आते हैं, तब उनकी श्रद्धा कहां जाती हैं? 
दूसरा कारण- 
कुछ हिंदु जागरुक हैं और लकीर के फ़क़ीर नहीं हैं!! 
सोचिए, किसी एक कक्षा में सौ बच्चे हैं। उन सौ बच्चों में शिक्षक से सवाल सिर्फ़ दो-चार बच्चे ही पूछते हैं...क्यों? पाठ्यक्रम एक हैं...पढ़ाने वाले शिक्षक एक हैं...तो फ़िर सिर्फ़ दो-चार बच्चे ही सवाल क्यों पूछते हैं? कहा जाता हैं कि सवाल वो ही लोग करते हैं जिनमें सोचने-समझने की शक्ति हैं। सौ बच्चों में से सोचने समझने की शक्ति जिन दो-चार बच्चों में होगी, वो ही बच्चे सवाल पूछेंगे। मतलब ये कि किसी भी बात पर सवाल करने का संबंध सीधे-सीधे सवाल करने वाले की सोचने-समझने की शक्ति पर, उसकी योग्यता पर और उसकी शिक्षा पर निर्भर हैं। मुस्लिम लोगों (57.3%) की तुलना में हिंदु लोगों (63.6) में साक्षरता का प्रमाण ज्यादा हैं। मतलब हिंदुओं में साक्षरता का प्रमाण मुस्लिमों से ज्यादा होने से उनकी सोचने-समझने की शक्ति ज्यादा हैं। हिंदुओं में साक्षरता का प्रमाण सिख, ईसाई और जैन लोगों की तुलना में कम ज़रुर हैं लेकिन हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे जो भी हिंदु बहन-भाई साक्षर हैं, वे जागरुक हैं और लकीर के फ़क़ीर नहीं हैं! वे कुएँ के मेंढक नहीं बन रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि हिंदु त्योहारों पर सवाल उठाने वाले असल में बहुत हिम्मत वाले लोग हैं!! समाज का और यहां तक की परिवार वालों का भी विरोध सहन करके वे लोग, अंधभक्ति से हमारा, पूरी मानवता का और प्रकृति का जो नुकसान हो रहा हैं उसके लिए हमें सचेत कर रहे हैं! जो मान्यताएं गलत हैं उन्हें दोष देने वाले हमारी मान्यताओं पर सवाल नहीं उठा रहे! वे हमें सही और गलत क्या हैं यह समझा रहे हैं। जैसे कि पटाखों से वायु प्रदूषण होगा, नदियों में पूजा सामग्री और मूर्तियां विसर्जित करने जल प्रदुषण होगा, सावन में शिवलिंग़ पर दूध चढ़ाने की बजाय उस दूध से ज़रूरतमंदों की भूख मिटाई जा सकती हैं आदि। 
शायद आप लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि बाकी धर्मों में क्या साक्षर लोग नहीं हैं? क्या बाकी धर्मों मे कुरुतियां नहीं हैं? फ़िर उन धर्मों के लोग उन कुरीतियों के बारे में बात क्यों नहीं करते? वे लोग अपने धर्म के त्योहारों की कुरीतियों का विरोध क्यों नहीं करते? मुझे लगता हैं कि इसका जबाब यहीं हैं कि बाकी धर्मों के लोगों की संख्या ही भारत में कम हैं इसलिए यदि कुछ सुधारवादी लोग कुरीतियों का विरोध करते भी होंगे तो उनकी आवाज़ जनता तक पहुंच ही नहीं पाती होगी। और शायद ज्यादातर लोग लकीर के फ़क़ीर ही बने हुए हैं। वैसे भी सहमति में सर हिलाना सहज कार्य हैं, उसके लिए सोचना नहीं पड़ता लेकिन यदि किसी बात का विरोध करना हो तो उसके लिए गहराई में जाकर अध्ययन करना पड़ता हैं। वैसे भी यदि कोई कुएं का मेंढक बने रहना चाहते हैं, तो हम भी उनकी बराबरी में कुएं के मेंढक तो नहीं बन सकते न? सबसे बड़ी बात बाकी के धर्म के लोगों ने अपने धर्म की कुरीतियों का विरोध कभी किया ही नहीं ऐसा नहीं हैं। जैन धर्म के भगवान श्री रजनीश जिन्हें ओशो के नाम से जाना जाता हैं वे खुद जैन होने के बावजूद उन्होंने जैन धर्म में जो कुरुतियां हैं उन कुरीतियों का कड़ाई से विरोध किया था। वे लकीर के फ़क़ीर न बन कर बुराई का विरोध करके अच्छाई को अपनाने तैयार थे।
हमें हमारे उन भाई-बहनों पर गर्व होना चाहिए जो समाज के ताने सह कर भी समाज में जो कुरुतियां सदियों से चली आ रहीं हैं उनके प्रति पूरे समाज को सचेत करने का कार्य कर रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि हमें लकीर के फ़क़ीर न बन कर, अच्छे रीति-रिवाज़ों को यथावत चालू रख कर, बुरे रीति-रिवाज़ों का त्याग कर देना चाहिए। धर्म पर होने वाली बेतुकी बहस को छोड़ कर प्रकृति की रक्षा हेतु सोचना चाहिए क्योंकि प्रकृति हैं तो हम हैं और हम रहेंगे तभी तो धर्म रहेगा!!!

Keywords: blind belief, superstitious beliefs, parampara, cast, religion

COMMENTS

BLOGGER: 18
  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (22-10-2019) को     " सभ्यता के  प्रतीक मिट्टी के दीप"   (चर्चा अंक- 3496)   पर भी होगी। 
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    -- 
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. मेरी रचना को चर्चा मंच में शामिल करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, आदरणीय शास्त्री जी।

      हटाएं
  2. " वैसे भी यदि कोई कुएं का मेंढक बने रहना चाहते हैं, तो हम भी उनकी बराबरी में कुएं के मेंढक तो नहीं बन सकते न? "- आप के आलेख की ये पंक्ति पूरे आलेख पर वजनी है। आपकी सोच और इस आलेख की सारी कथनों को नमन। बहुत ही गहन चिंतन-मनन के बाद ये सोचनीय और विचारनीय मंथन आप साझा कर पाई है।
    हम कम से कम अपनी युवा पीढ़ी को तो अवश्य इसके लिए प्रेरित करें। क्योंकि हमारे पीछे ही यहाँ रहना है। अंधपरम्परा के नाम पर होने वाले कुत्सित क्रियाकलाप हमें प्रतिबंधित करनी ही चाहिए, चाहे वो किसी भी संप्रदाय का हो। चाहे वो बलि हो या क़ुर्बानी। आवाज तो कम से कम निकलनी ही चाहिए ... भले वो बलिवेदी पर गर्दन कटते वक्त की निरीह की आवाज़ जैसी ही हो ... मौन रहने और ऐसी बेतुकी बातों को हवा देने से तो बेहतर है ....

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इतनी सारगर्भित टिप्पणी और हौसला अफजाई के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, सुबोध भाई।

      हटाएं
  3. बहुत अच्छी जागरूक कराती प्रस्तुति
    शुभ दीपावली!

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर, गहन चिंतनपरक लेख बहन, सादर

    जवाब देंहटाएं
  5. Sochne ko majboor karti hui bahut hi vicharniya post hai.

    जवाब देंहटाएं
  6. बिल्कुल सही बात कही है आपने ज्योति जी !

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ही सार्थक चिन्तनपरक और सारगर्भित लेख लिखा है आपने ज्योति जी !
    पूरे तर्क और सटीक आँकड़ों के साथ विश्लेषण किया है त्यौहार के नाम पर धर्म के नाम पर पर्यावरण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए...
    उत्कृष्ट सृजन के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं आपको....

    जवाब देंहटाएं
  8. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सही लिखा आपने ज्योति बहन | हिन्दू हों या कोई और सबसे पहले समाज से कुरीतियों और अन्धविश्वास से दूर जाना और पर्यावरण को सुधारना ही लक्ष्य होना चाहिए | आज के दौर में ना तो रावन जलाना और ना गणेश और दुर्गा विसर्जन के नाम पर जलधाराओं को मलिन करना सही है | आने वाली पीढ़ियों को क्या सौंपेंगे हम ? सच है आज इन सब चींजों पर चिंतन जरुर होना चाहिए | सारगर्भित लेख के लिए हार्दिक शुभकामनायें |

    जवाब दें हटाएं

    जवाब देंहटाएं
  10. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज शुक्रवार 23 जुलाई 2021 शाम 5.00 बजे साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सुंदर आंखें खोलने वाली रचना

    जवाब देंहटाएं
  12. ज्योति, तुमने अपने आलेख में एक बड़ी ज्वलंत समस्या को बड़े अच्छे ढंग से उठाया है.
    कुरीतियाँ तो सभी धर्मानुयायियों में प्रचलित हैं जिनकी कि हमको निंदा करनी चाहिए लेकिन हमको अपना घर और अपना समाज, साफ़ रखने की ज़्यादा फ़िक्र होनी चाहिए.
    मैं एक बात बताना चाहूँगा. नव-वर्ष का पर्व अब केवल ईसाईयों का पर्व नहीं रह गया है. यह तो सार्वभौमिक हो गया है. ईसाईयों के साथ इसे सभी धर्मावलम्बी मनाते हैं और इस पर आतिशबाज़ी कर के प्रदूषण फैलाने के लिए सभी दोषी है.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामी21/10/22, 2:18 pm

      नववर्ष का पर्व मूलतः ईसाइयों के होने से वैसा उल्लेख हो गया। आपने सही कहा कि अब इसे बाकी लोग भी मनाने लगे है।

      हटाएं
  13. Again a potential write up with logic and covering necessary dimensions... Hats off to u.

    जवाब देंहटाएं

नाम

'रेप प्रूफ पैंटी',1,#मीटू अभियान,1,#साड़ीट्विटर,1,10 मिनट रेसिपी,1,14 नवम्बर,1,15 अगस्त,4,1अक्टुबर,1,25 दिसम्बर,1,26 जनवरी,1,5 मिनट रेसिपी,1,5000 रुपए किलों का गुड़,1,6 नमकीन रेसिपी,1,6 मिठाई रेसिपी,1,8 मार्च,5,9 वी सालगिरह,1,अंंधविश्वास,1,अंकुरित अनाज,1,अंगदान,1,अंगुठी,1,अंगूर,2,अंगूर की जेली,1,अंगूर की लौंजी,1,अंगूर की सब्जी,1,अंग्रेजी,2,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस,7,अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस,2,अंतिम संस्कार,1,अंधविश्वास,22,अंधश्रद्धा,20,अंधश्रध्दा,4,अंश,1,अग्निपरीक्षा,1,अग्रवाल,1,अग्रसेन जयंती,1,अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं,1,अचार,15,अच्छी आदतें,1,अच्छी पत्नी,1,अच्छी पत्नी चाहिए तो...,1,अच्छी ससुराल,1,अच्छे काम,1,अजब-गजब,3,अजय नागर,1,अतित,1,अदरक,1,अदरक का चूर्ण,1,अदरक-लहसुन पेस्ट,1,अधिकमास,1,अनमोल वचन,10,अनरसा,2,अनास्तासिया लेना,1,अनियन रिंग्स,1,अनुदान,1,अनुप जलोटा,1,अनोखा गिफ्ट,1,अनोखी शादी,1,अन्न,1,अन्य,38,अन्याय,1,अपमान,1,अपाहिज,1,अपेक्षा,1,अप्पे,4,अभिमान,1,अमरुद,1,अमरूद की खट्टी-मीठी चटनी,1,अमावस्या,1,अमावस्या को बाल धोना,1,अमीरी,1,अमेजन,1,अयोध्या,1,अरबी,1,अरुणा शानबाग,1,अरुनाचलम मुरुगनांथम,1,अलगाव,1,अवधेश,1,अवार्ड,2,अशोक चक्रधारी,1,असली हीरो,24,अस्पताल,1,अस्पतालों में बच्चों की मौत,1,आंवला,9,आंवला अचार,1,आंवला कैंडी,2,आंवला गटागट,1,आंवला चटनी,2,आंवला चुर्ण,1,आंवला मुरब्बा,1,आंवला लौंजी,1,आंवला शरबत,1,आंवले का अचार,1,आंवले का शरबत,1,आंवले की गटागट,1,आंवले के 8 व्यंजन,1,आइसक्रीम,1,आईसीयू ग्रेंडपा,1,आग,1,आज के जमाने की अच्छाइयां,1,आजादी,3,आज़ादी,1,आटे की चकली,1,आठवी सालगिरह,1,आतंकवादी,2,आत्महत्या,6,आत्मा,1,आदित्य तिवारी,1,आप बीती,1,आम,12,आम का अचार,1,आम का जैम,1,आम का पना,2,आम का मुरब्बा,2,आम की बर्फी,1,आम पापड़,1,आमरस,1,आयशा खान,1,आयशा सुसाइड साबरमती,1,आरओ,1,आरक्षण,3,आरती मोर्य,1,आलिया भट्ट,1,आलू,10,आलू की पापडी,1,आलू की मठरी,1,आलू की सब्जी,1,आलू के फिंगर्स और बॉल्स,1,आलू के लच्छेदार पकोड़े,1,आलू को स्टोर करना,1,आलू पापड़,1,आलू पोहा अप्पे,1,आलू प्याज के स्टफ्ड पकोड़े,1,आलू मसाला पूरी,1,आलू मेथी की सब्जी,1,आलू साबूदाना पापड़,1,आलू सूजी के कुरकुरे फिंगर,1,इंसान,2,इंसानियत का पाठ,1,इंस्टंट डोसा,2,इंस्टंट पनीर मखनी,1,इंस्टंट मावा,1,इंस्टंट स्नैक्स,2,इंस्टट ढोकला,1,इंस्टेंट कलाकंद बर्फी,1,इंस्टेंट कुल्फी,1,इंस्टेंट नींबू का खट्टा मीठा अचार,1,इंस्टेंट नूडल्स,1,इंस्टेंट मिठाई,1,इडली,3,इन्डियन टाइम,1,इमली,2,इम्युनिटी बूस्टर रेसिपी,1,इरोम शर्मिला,1,इलायची,1,इलायची पाउडर,1,इलोजी,1,इसे कहते है हिम्मत,1,ईद,1,ईश्वर,7,ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना,1,ईसा मसीह,1,ईसाई,1,उटी,1,उपमा,3,उपवास,1,उपवास का हांडवो,1,उपवास की इडली,1,उपहार,3,उमा शर्मा,1,उम्र,1,उम्र का लिहाज,1,ऋषि पंचमी,1,ऋषि सुनक,1,एक सवाल,1,एल पी जी गैस,1,एल्युमिनियम फॉयल पेपर,1,एल्युमीनियम,1,एल्युमीनियम के बर्तन,1,ऐनी दिव्या,1,ऐश ट्रे,1,ऐस्टरॉइड,1,ऑनलाइन,1,ओट्स,1,ओट्स वेजिटेबल ढोकला,1,ओरियो स्वीट रोल,1,ओरैया,1,और इज्जत बच गई,1,औरंगाबाद हादसा,1,कंगन,1,कंघा,1,कंडेंस्ड मिल्क,1,कंसन्ट्रेट आम पना,1,कच्चा केला,1,कच्चे आम,2,कच्चे आम का चटपटा पापड़,1,कच्चे आम की चाटवाली चटनी,1,कछुआ,1,कटलेट्स,2,कढ़ी,1,कद्दु,1,कद्दु के गुलगुले,1,कद्दू,1,कद्दू का बेसन,1,कन्यादान,4,कन्यामान,1,कबीर सिंह मूवी,1,कम तेल की रेसिपी,2,कमाई,1,कमाने वाली बहू,1,करवा चौथ,2,करवा चौथ शायरी,1,करवा-चौथ,7,कर्नाटक स्कूल,1,कर्नाटक हिजाब विवाद,1,कल्पना सरोज,1,कल्याणी श्रीवास्तव,1,कहानी,43,कांजी,1,कांजी वड़ा,1,काजू,2,काजू करी,1,काजू नमकपारे,1,काजू लोटस,1,कानून,1,कामवाली बाई,4,कालीन,1,किचन टिप्स,30,किचन सिंक,1,किटी पार्टी,1,किन्नर,1,कियारा आडवानी,1,किराए पर बीवियां,1,किसान,1,किसान आंदोलन,1,कुंडली मिलान,1,कुंबाकोणाम,1,कुंभ मेला,1,कुप्रथा,1,कुरकुरी भिंडी,1,कुरकुरे,1,कुरकुरे भिंडी बाइट्स,1,कुरडई,1,कुल्फी,1,कुल्फी प्रीमिक्स,1,कूकर,2,कृषि विधेयक 2020,1,केईएम् अस्पताल,1,केचप,1,कैंडी,1,कैरी मिनाती,1,कॉर्न,4,कॉर्न इडली,1,कोंडागांव,1,कोको कोला,1,कोरोना,4,कोरोना टिप्स,1,कोरोना वरीयर्स,2,कोरोना वायरस,8,कोरोना वैक्सीन,1,कोल्ड ड्रिंक,2,कोविड-19,2,कोवीड-19,2,कौए,1,क्रिसमस डे,4,क्रिसमस डे की शुभकामनाएं,1,क्रिस्टियानो रोनाल्डो,1,क्रिस्पी डोसा बनाने के सिक्रेट्स,1,क्षमा,2,क्षमा बिंदु,1,खजूर,3,खजूर इमली चटनी,1,खड़े होकर पानी पीना,1,खत,7,खबर,3,खरबूजा,2,खरबूजे का शरबत,1,खरेदी,1,खांडवी,1,खाटू फाल्गुन मेला,1,खाटू श्याम जी,1,खाद्य पदार्थ,1,खाना,3,खारक,1,खारी गरम,1,खाली पेट चाय,1,खीर,1,खुले में शौच,1,खुशी,3,खोया,2,गट्टे,1,गणतंत्र दिवस,1,गणेश चतुर्थी,5,गणेश चतुर्थी पर शायरी,1,गणेश चतुर्थी प्रसाद रेसिपी,1,गणेश जी,2,गन्ने का रस,1,गरम मसाला,1,गर्दन दर्द,1,गर्भवती महिला,1,गर्भावस्था,1,गर्भाशय,1,गलत व्यवहार,1,गलती,2,गांधी जयंती,1,गाजर,5,गाजर अप्पे,1,गाजर के पैनकेक,1,गाजर मूली का अचार,1,गाजर-मूली के दही बडे,1,गाय,1,गाली,1,गिफ्ट,1,गुजरात,1,गुजराती डिश,2,गुजिया,1,गुड़,1,गुड टच और बैड टच,2,गुड मॉर्निंग संदेश,1,गुड़हल,1,गुनगुना पानी,1,गुरु पूर्णिमा,1,गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं,1,गुलगुले,1,गुलाब जामुन,2,गुलाम कौन?,1,गुस्सा,1,गूगल ट्रेंड्स,1,गृहस्वामिनी,1,गेहूं,1,गेहूं का आटा,1,गेहूं के आटे की मठरी,1,गैस बर्नर,2,गोभी और चना दाल के बडे,1,गोरखपुर,1,गोरा रंग,1,गोल्डन ग्रेवी प्रीमिक्स,1,गौरी पराशर,1,ग्रीन टी,1,घंटी,1,घरेलू नुस्खे,1,घिया,1,घी,3,घी की नदी,1,घी खाने के फायदे,1,घोड़ी गीत,1,चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति,1,चकली,2,चटनी,15,चना दाल,1,चना दाल नमकिन,1,चमत्कार,1,चाँद पर जमीन,1,चाय,2,चाय मसाला,1,चावल,4,चावल के आटे की कुरडई,1,चावल के पापड़,1,चावल के फ्रायम,1,चाशनी,1,चाशनी वाली मावा गुजिया,1,चिवड़ा,1,चींटी,1,चींटीया,1,चीज,2,चीनी,1,चीनी देवता,1,चीला,5,चीले,2,चुडियां,1,चुर्ण,1,चूर्ण,6,छाछ,1,छींक,1,छोटी बाते,1,छोटे लेकिन काम के टिप्स,5,जज्बा,2,जनसंख्या,1,जन्मदिन,4,जन्मदिन की शुभकामनाएं,2,जन्मदिन पर धन्यवाद सन्देश,1,जन्माष्टमी,3,जन्माष्टमी रेसिपी,1,जमाना,1,जलेबी,1,जाट आंदोलन,1,जात-पात,1,जाति,3,जादुई दिया,1,जाम,1,जास्वंद,1,जिंदगी,2,जिम्नास्टिक,1,जींस,1,जीएसटी,1,जीरो ऑइल रेसिपी,5,जेएनयू,1,जेली,1,जैनी शैली,1,जैम,1,जोमैटो,1,जोयिता मंडल,1,जोरु का गुलाम,1,ज्योतिष विद्या,2,ज्वार की रोटी,1,ज्वेलरी,1,झाड़ू,1,झाड़ू का भूसा,1,झारखंड,1,झाले-वारणे,2,झूठ,1,टमाटर,1,टमाटर केचप,1,टमाटर प्यूरी,1,टमाटर सूप,1,टाइल्स,1,टाइल्स पर के सिलेंडर के दाग,1,टिप्स कॉर्नर,89,टी.व्ही. और सिनेमा,1,टेबल टेनिस,1,टॉयलेट सीट,1,टोक्यो ओलंपिक,2,टोक्यो पैरालंपिक,1,टोमैटो केचप,1,ठंडा पानी,1,ठंडे पेय,6,ठेचा,1,डर,2,डैंड्रफ,1,डॉक्टर,2,डॉटर्स डे,3,डॉटर्स डे विशेस,1,डॉटर्स डे शायरी,1,डोनाल्ड ट्रम्प,1,डोसा,2,ड्राई फ्रूट,2,ड्राई फ्रूट मोदक,1,ड्राई फ्रूट्स लड्डू,1,ड्रेगन,1,ढाबा स्टाइल सब्जी,2,ढाबे वाली दम अरबी,1,ढेबरा,1,ढोकला,2,ढोकले,1,तगार,1,तरबूज,4,तरबूज के छिलके का हलवा,1,तरबूज खरीदने के टिप्स,1,तरबूज स्टोरेज,1,तलाक,1,ताजे नारियल की बर्फी,1,तिल,5,तिल की कुरकुरी चिक्की,1,तिल के लड्डू,2,तिल गुड़ की रेवड़ी,1,तिल पपड़ी,1,तीज,1,तुलसी,2,तुलसी पूजन दिवस,1,तेजतर्रार बहू,1,तेल,1,तेलंगाना,1,तोरण,1,तोरण पर चिड़िया,1,तोहफ़ा,1,त्योहार,1,त्यौहार,1,थ्री इडियट्स,1,दक्षिणा,1,दर्द,1,दर्द का रिश्ता,1,दवा,1,दशहरा,1,दशहरा की शुभकामनाएं,1,दशहरा शायरी फोटो,1,दही,8,दही और लहसुन की चटनी,1,दही बड़े,1,दही भल्ले,1,दही मसाला भिंडी,1,दही वाली लौकी की सब्जी,1,दही सैंडविच,1,दहेज,3,दाग-धब्बे,2,दादा-दादी,1,दान,1,दाल,1,दाले,2,दासी,1,दिपावली,1,दिपावली बधाई संदेश,3,दिवाली,3,दिवाली मिठाई,2,दिवाली रेसिपी,5,दिशा,1,दीपावली शुभकामना संदेश,1,दीवाली रेसिपी,1,दुःख,1,दुध पावडर,1,दुबई,1,दुबई यात्रा,1,दुर्गा माता,1,दुल्हा,1,दुश्मन,1,दूध,4,दूध गुलकंद मोदक,1,देवी-देवताओं के गीत,1,देश सेवा,1,देशभक्ति,4,देशभक्ति शायरी,2,देहदान,1,दोस्त,2,दोस्ती,1,दोहता,1,धनतेरस शायरी,1,धनतेरस शुभकामनाए,1,धनिया,2,धनिया चटनी,2,धन्यवाद संदेश,2,धर्म,4,धर्मग्रंध,1,धार्मिक,66,नई जनरेशन,2,नए सात वचन,1,नक्सली,1,नजर,1,नजर कैसे उतारु,1,नदी में पैसे,1,नन्ही परी,1,नमक,1,नमक पारे,1,नमकपारे,1,नमकीन,2,नया साल,1,नरेद्र मोदी स्टेडियम,1,नवरात्र,2,नवरात्र स्पेशल,2,नवरात्रि,3,नवरात्रि की शुभकामनाएं,1,नवरात्रि रेसिपी,2,नवरात्रि शायरी फोटो,1,नवरात्री रेसिपी,11,नववर्ष,2,नववर्ष की शुभकामनाएं,2,नाइंसाफी,1,नाग पंचमी,1,नागरिकता संशोधन कानून,1,नानी,2,नाम,1,नारियल,3,नारियल की जटा,1,नारियल छिलने का तरीका,1,नारियल फोड़ना,1,नारियल बर्फ़ी,1,नारी,70,नारी अत्याचार,20,नारी शिक्षा,1,नाश्ता,1,निक वुजीकीक,1,निचली जाती,1,निमकी,1,निर्णयक्षमता,1,निर्भया,2,निवाला,1,नींबू,5,नींबू का अचार,2,नींबू का रस,1,नींबू का शरबत,1,नींबू के छिलके,1,नींबू को कैसे स्टोर करें?,1,नीडल थ्रेडर,1,नेत्रदान,1,नेपाल त्रासदी,1,नेल आर्ट,1,नेहा सांगवान,1,नॉन स्टिक तवा,1,न्याकिम गैटवेच,1,न्यू इयर रेसोल्युशन,1,न्यूजीलैंड,1,पकोडे,4,पकोड़े,3,पक्षी,1,पढ़ा-लिख़ा कौन?,1,पढ़ाई,1,पति,1,पति का अहं,1,पति की मौत,1,पति-पत्नी,1,पति-पत्नी संबंध,1,पत्ता गोभी,3,पत्ता गोभी की मुठिया,1,पत्नी,1,पत्र,2,पद्मपाणी स्कूल,1,पनीर,4,पनीर बटर मसाला,1,पनीर मोदक,1,पपीता,1,परंपरा,4,परफ्यूम,1,परवरिश,13,पराठा,2,पराठे,2,परिक्रमा,1,परीक्षा,2,परेशानी,1,पर्स,1,पल्ली उत्सव,1,पवित्र,1,पवित्रता,2,पसंदीदा शिक्षक को पत्र,1,पांच मिनट रेसिपी,1,पान,1,पान का शरबत,1,पान गुलकंद मोदक,1,पान शेक,1,पानी,2,पानी कैसे पीना चाहिए,1,पापड़,10,पायलट मोनिका खन्ना,1,पालक,6,पालक के डिजायनर चीले,1,पालक के नमक पारे,1,पालक चीला,1,पालक बडी,2,पाश्चात्य संस्कृति,1,पिता,2,पीरियड,1,पीरियड पॉलिसी,1,पीरियड्स,4,पीरियड्स डिले टेबलेट्स,1,पीवी सिंधु,1,पुण्य,2,पुरानी मान्यताएं,1,पुरुषोत्तम मास,1,पुलवामा हमला,1,पुष्कर,1,पूडी,2,पूतना,1,पूरी,1,पूरी या पराठे,2,पूर्वाग्रह,1,पेठे,1,पेड-पौधे,2,पेड़े,1,पेढे,1,पैड्मैन,1,पैदाइशी गरीब नहीं हूँ,1,पैनकेक,3,पैर धोना,1,पैर हिलाना,1,पैरेंटीग,1,पोर्न मूवी,1,पोषण,1,पोहा,4,पोहा रिंग्स,1,पोहे का चिवड़ा,1,पोहे के कुरकुरे,1,पौधे,1,प्याज,6,प्याज की चटनी,1,प्याज के क्रिस्पी पकोड़े,1,प्यार,5,प्यासा कौआ,1,प्रत्यूषा,1,प्रथा,1,प्रद्युम्न,1,प्रवासी मजदूर,2,प्रसन्न,1,प्राणियों से सीख,1,प्रियंका रेड्डी,1,प्री वेडिंग फोटोशूट,1,प्रीमिक्स,4,प्रेम,1,प्लास्टिक कंटेनर,1,प्लास्टिक ढक्कन,1,प्लास्टिक बाल्टी कैसे साफ़ करे,1,फ़टी एड़िया,1,फर्रुखाबाद,1,फल,2,फल और सब्जी खरीदने से पहले,1,फलाहार,1,फलाहारी दही वडे,1,फल्लिदाने,1,फादर्स डे,3,फिंगर,1,फूल,1,फूल गोभी के परांठे,1,फ़ेंगशुई,1,फेसबुक,2,फैशन,1,फ्रायम,1,फ्रिज,1,फ्रिज में सब्जी,1,फ्रेंडशीप डे,1,फ्रेंडशीप डे शायरी,1,फ्लश,1,बंटवारे की अनोखी शर्त,1,बंद सिंक,1,बकरीद,1,बची हुई सामग्री का उपयोग,1,बच्चे,12,बच्चे की ज़िद,1,बच्चें,3,बच्चों के प्रोजेक्ट,1,बछबारस,1,बटर,1,बड़ा कौन?,1,बढ़ती उम्र,2,बदला,1,बदलाव,1,बधाई संदेश,4,बन्ना-बन्नी गीत,1,बरबादी,1,बराबरी,1,बर्फ़,1,बर्फी,5,बर्फ़ी,1,बर्बरीक,1,बलात्कार,11,बसंत पंचमी,1,बसंत पंचमी की शुभकामनाए,1,बहन की रक्षा,1,बहू,8,बहू जैसा प्यार,1,बागवानी,2,बाजरा,2,बाजरा मेथी का ढेबरा,1,बाजरे की मीठी मठरी,1,बादाम और खसखस का हलवा,1,बाल दिवस,1,बाल धोना,2,बाल शोषण,2,बाहर का खाना,1,बिंदायक गीत,1,बिकिनी,1,बिना गैस रेसिपी,5,बिना चाशनी की मिठाई,3,बिना प्याज लहसुन की रेसिपी,7,बिमारियों की असली वजह,1,बिल्ली के गले में घंटी,1,बिस्किट,1,बिस्कुट,1,बिहार,1,बीएस येदियुरप्पा,1,बुढ़ापा,1,बुर्ज अल-अरब,1,बुर्ज खलीफा,1,बुलंदशहर गैंगरेप,1,बुलबुल के पंख,1,बूरा,1,बेटा,3,बेटा पढाओ,1,बेटियां,1,बेटी,9,बेटी बचाओ अभियान,2,बेटे का फ़र्ज,1,बेबस और निरीह जानवर,1,बेबी फार्मिंग,1,बेमेल आहार,1,बेसन,2,बेसन के लड्डू,1,बेसन वाली कुरकुरी हरी मिर्च,1,बैंगन,1,बोझ,1,बोर होना,1,ब्रम्हाजी,1,ब्रिटेन के प्रधानमंत्री,1,ब्रेकअप,1,ब्रेकिंग न्यूज,1,ब्रेड,7,ब्रेड की रसमलाई,2,ब्रेड के शक्करपारे,1,ब्रेड पकोडा,1,ब्रेड पिस्ता पेढे,1,ब्रेड मलाई रोल,1,ब्रेड सैंडविच ढोकला,1,ब्रेन हेमरेज,1,ब्लैकमेल,1,ब्लॉगअद्दा एक्टिविटी,1,ब्लॉगर ऑफ द इयर 2019,1,ब्लॉगर्स रिकोग्निशन अवार्ड,1,ब्लॉगिंग,8,ब्ल्यू व्हेल गेम,1,भक्ति,1,भगर,5,भगर की इडली,1,भगर के उत्तपम,1,भगर के कटलेट,1,भगवान,4,भजिए,2,भरता,1,भरवां मिर्च,1,भरवां शिमला मिर्च,1,भरवां हरी मिर्च का अचार,1,भाई दूज शायरी,1,भाकरवडी,1,भाकरवड़ी,1,भागीरथी अम्मा,1,भात गीत,1,भाभी,1,भारत,2,भारतीय नारी,1,भारतीय मसाले,1,भाविना पटेल,1,भिंडी,3,भिखारी,1,भुट्टे के पकोड़े,1,भूकंप,1,भूख,1,भोंदू,1,भोजन,1,भ्रुण हत्या,1,मंदसौर गैंग रेप,1,मंदिर,4,मंदिरों में ड्रेस कोड़,1,मंदिरों में दक्षिणा,1,मकई,5,मकई उपमा,1,मकई चीला,1,मकई पकोडे,1,मकर संंक्रांति,1,मकर संक्रांति,5,मकर संक्रांति की शुभकामनाएं,1,मकर संक्राति,1,मखाना,1,मखाने के लड्डू,1,मजेदार पहेलियाँ,3,मटके पर औंधा लोटा,1,मटर,4,मटर के अप्पे,1,मटर के पकोड़े,1,मटर पनीर,1,मठरी,8,मठ्ठा,1,मणिपुर,1,मणिपुर वायरल वीडियो,1,मथुरा के पेड़े,1,मदर्स डे,6,मदर्स डे का गिफ्ट,1,मम्मी,2,मर्द,1,मल मास,1,मलाई,3,मलाई पनीर,1,मलाई फ्रूट सलाद,1,मलाई से घी निकालना,1,मल्ला तामो,1,मसाला छाछ,1,मसाला मठरी,2,मस्जिद,1,महात्मा गांधी जी,2,महानता,1,महाराजा अग्रसेन जी,1,महाराष्ट्र में आरक्षण,1,महिला आजादी,1,महिला आरक्षण,1,महिला दिवस,4,महिला सशक्तिकरण,4,महिला सुरक्षा,1,महिलाओं का पहनावा,1,माँ,7,माँ का दर्द,1,माँ की हिम्मत,1,माउथ फ्रेशनर,1,माता यशोदा,1,माता लक्ष्मी,1,मातृभाषा,1,माफी,1,मायका,2,मारवाड़ी,1,मारवाडी रेसिपी,1,मार्केटिंग स्ट्रेटेजी,1,मार्बल,1,माला,1,मावा,1,मावा कुल्फी,1,मावा गुलाब जामुन,1,मासिक धर्म,3,माहवारी,8,मिठाई,52,मिठाई मेट,1,मित्र,2,मिलावट,1,मिलावट पहचानने के घरेलू तरीके,1,मिलिबग्स,1,मिल्क पाउडर,1,मिल्कमेड,1,मिस इंडिया 2019,1,मीठा नीम,1,मीठे चावल,1,मीठे चीले,1,मीठे जर्दा चावल,1,मुक्ति,1,मुखवास,1,मुनगा,1,मुबारकपुर कला,1,मुरब्बा,1,मुरमुरा,1,मुरमुरा लड्डू,1,मुर्गा,1,मुर्गे की बांग,1,मुलेठी,1,मुस्लिम,1,मुस्लिम मंच,1,मुहूर्त,1,मूंग की दाल,1,मूंग की दाल का हलवा,1,मूंग दाल,3,मूंग दाल चीला,1,मूंग दाल डोसा,1,मूंग़ दाल लड्डू,1,मूंगदाल और आटे की कुरकुरी मठरी,1,मूंगफली,1,मूंगफली काजू बर्फी,1,मूंगफली की सूखी चटनी,1,मूंगफली बर्फी,1,मूली,5,मूली का अचार,1,मूली की चटनी,1,मूली के पत्तों के कुरकुरे कटलेट्स,1,मेंढक,1,मेंस्ट्रुअल कप,2,मेंहदी,10,मेडिसिन बाबा,1,मेथी,2,मेथी के पराठे,1,मेथी दाना चुर्ण,1,मेथी मटर मलाई,1,मेनु,1,मेरा बेटा,1,मेरा मंत्र,3,मेरा श्राद्ध कर,1,मेरा सपना,1,मेरी अग्नि परीक्षा,1,मेरी बहू,1,मेरी बात,16,मैंगो फ्रूटी,1,मैंगो श्रीखंड,1,मैदा के मीठे पेठे,1,मैनर्स,1,मोदक,4,मोबाइल,1,मोबाइल की लत,1,म्रुत्युभोज,1,याकूब मोहम्मद,1,युरो 2020,1,यू ए ई,1,रंग,1,रंग पंचमी,1,रक्तदान,1,रक्तदान के फायदे,1,रक्षा बंधन,3,रक्षाबंधन,4,रक्षाबंधन शायरी,1,रजस्वला नारी,5,रवा इडली,1,रवा मठरी,1,रसे वाली अरबी,1,रसोई,224,रसोई गैस,1,रांगोली,3,राक्षसी ढुंढी,1,राखी,6,राखी का अनोखा गिफ्ट,1,राखी स्पेशल मिठाई,1,राज की बात,1,राजगिरा आटा,2,राजगिरा आटा बर्फ़ी,1,राजगिरा आटा लड्डू,1,राजभाषा,1,राजस्थानी समाज,2,राजस्व,1,राजा जनक,1,रातिजगा,1,रातिजगा के गीत,1,राम,3,राम नाम सत्य है,1,राम मंदिर,1,राम रहीम,1,रामनवमी,1,रामनवमी की शुभकामनाएं,1,राशिफल,1,राशी-भविष्य,1,राष्ट्रगान,1,राष्ट्रगीत,1,राष्ट्रभाषा,1,रिती-रिवाज,1,रिफाइंड ऑयल,1,रिफाइंड ऑयल के नुकसान,1,रिफाइंड तेल,1,रिश्ते,1,रीतिरिवाज,4,रुपया-पैसा,1,रूस-युक्रेन युद्ध,1,रेणुका मिश्रा,1,रेन वाटर हार्वेस्टिंग,1,रेवड़ी,1,रेसोल्युशन,1,रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम,1,रेस्टोरेंट स्टाइल सब्जी,3,रेस्टोरेंट स्टाईल दही वाली धनिया चटनी,1,रैंचो,1,रोटी,5,रोस्टेड मूंगफली,1,लकड़ी की राख,1,लकवा,1,लकी फेस,1,लकी या अनलकी चेहरा,1,लक्खी मेला,1,लघुकथा,35,लच्छेदार मठरी,1,लड्डू,10,लसोड़ा,1,लसोड़े की सब्जी,1,लहसुन,1,लहसुनी पालक,1,लाइटर,1,लाइफ स्किल्स,1,लाफिंग बुद्धा,1,लार,1,लाल मिर्च,1,लाल मिर्च का अचार,1,लाल मिर्च की सूखी चटनी,1,लिव इन,1,लिव इन रिलेशनशिप,1,लीव इन रिलेशनशिप,1,लेसवा,2,लेसवा का भरवां अचार,1,लेसवा की लौंजी,1,लेसुए,1,लैंगिक समानता,1,लॉकडाउन,3,लॉटरी,1,लोकल ट्रेन,1,लोकसभा चुनाव,1,लोग क्या कहेंगे?,1,लौंजी,2,लौकी,5,लौकी का भरता,1,लौकी का हलवा,1,लौकी की बड़ी,1,लौकी की सब्जी,2,लौकी के गट्टे,1,वक्त,1,वटसावित्री व्रत,1,वर,1,वर्जिनिटी टेस्ट,1,वर्तमान,1,वर्षा जल संग्रहण,1,वर्षा जल संचयन,1,वाटर प्यूरीफायर,1,वायरल फोटो,1,वारी के हनुमान,1,विज्ञापन,2,विदर्भ स्पेशल रेसिपी,1,विधवा,2,विधवा ने किया कन्यादान,1,विधवा विवाह,1,विरुद्ध आहार,1,विवाह,1,विवाह संस्कार,1,विशाखापट्टनम रेप कांड,1,विश्व साड़ी दिवस,1,वी दा सावरकर,1,वृंदावन,1,वृद्धावस्था,1,वेज कटलेट्स,1,वेजिटेबल डोसा,1,वेजिटेबल पैनकेक,1,वैलेंटाइन गिफ़्ट,1,वैलेंटाइन डे,4,वैलेंटाइन डे शायरी,1,वैश्विक महामारी,1,वोट,1,वोट की किंमत,1,व्यंग,17,व्यायाम,1,व्रत,2,व्रत के दही भल्ले,1,व्रत रेसिपी,28,व्रत स्पेशल,2,व्हाट्स एप्प,1,व्हाट्सएप स्टेटस,1,शकरकंद,2,शकरकंद की जलेबी,1,शकरकंद को कैसे भुने,1,शकुन-अपशकुन,2,शक्करपारे,3,शनि देव,1,शबनम मौसी,1,शब्द,1,शरबत,8,शराब की दुकान,1,शर्बत,1,शर्म,3,शवयात्रा,1,शहद,1,शहनाज गिल,1,शादी,17,शादी की खरेदी,1,शादी की फ़िजूलखर्ची का बिल,1,शादी की सालगिरह,1,शादी के सालगिरह की शुभकामनाएं,1,शादी-ब्याह,4,शायरी,9,शावर,1,शाहिद कपूर,1,शिक्षक दिन,2,शिक्षक दिवस पर शायरी,1,शिक्षा,7,शिमला मिर्च,1,शिव,1,शिवपुरी,1,शिवलिंग,2,शिवलिंग परिक्रमा,1,शुद्ध शहद की पहचान,1,शुभ कार्य,1,शुभ मुहूर्त,2,शुभ-अशुभ,4,शुभकामना संदेश,1,शोक संदेश,1,श्रद्धांजलि मैसेज,1,श्रद्धांजलि शायरी,1,श्राद्ध,4,श्राद्ध का खाना,1,श्रीकृष्ण,3,श्रीराम,1,श्रीराम की बहन,1,श्रीराम जन्मभूमि,1,श्रेष्ठता,1,संत निकोलस,1,संतोष की मुस्कान,1,संसद,1,संस्कार,1,संस्कृति,1,संस्मरण,10,सकारात्मक पहल,3,सच बोलने की प्रेरणा,1,सजा मुझे क्यों,1,सतबीर ढिल्लो,1,सपना,2,सफलता,1,सफेद कीड़े,1,सफेद बाल,1,सब्जियों का अचार,1,सब्जियों की कांजी,1,सब्जी,27,समय,2,समाजसेवा,2,समाजिक,1,समाधान,1,समावत चावल,3,समोसा,1,सर के बाल,2,सरोगेट मदर,1,सलाद,2,ससुराल,4,सस्ते कपड़े,1,सहजन,1,सहजन/मुनगा की कढ़ी,1,सहशिक्षा,1,सांता क्लॉज,2,सांप,2,सांभर वडी,1,सांवला या काला रंग,1,साउथ इंडियन डिश,3,साक्षात्कार,5,सागर में ज्वार,1,साड़ी,1,सात फेरे,1,सात वचन,1,सातवीं सालगिरह,1,साफ-सफाई,1,साबुदाना,3,साबुदाना के अप्पे,1,साबुदाना पापड़,2,साबुदाने लड्डू,1,साबुन,1,साबूदाना,4,साबूदाना कटलेट,1,साबूदाना खिचड़ी,1,साबूदाना वड़ा,1,सामाजिक,119,सामाजिक कार्यकर्ता,1,सालगिरह,9,सावन,2,सास,4,साहित्य,152,सिंगल पैरेंट,1,सिंदूर,1,सिध्दार्थ शुक्ला,1,सिरका,1,सिलेंडर,1,सीएए,1,सीकर,1,सीख-सुहानी,2,सीनियर सिटीजन,1,सीनियर सिटीजन ग्रुप,1,सीनू कुमारी,1,सुंदरता,1,सुई,1,सुखी,1,सुजी,1,सुप्रभात संदेश,1,सूखी मूंग की दाल का हलवा,1,सूजी,5,सूजी की मठरी,1,सूजी के दही बड़े,1,सूजी के पापड़,1,सूजी के लड्डू,2,सूप,1,सेंधा नमक,1,सेनेटरी नेपकिन,2,सेनेटरी पैड,1,सेब,2,सेब के छिलके,1,सेलिब्रिटी,1,सेलिब्रेटी,1,सेव मेरिट सेव नेशन,1,सेवई उपमा,1,सेहत,11,सैंडविच,1,सैंडविच चटनी,1,सैनिक को पत्र,1,सैनिको को पाती,1,सोच,1,सोनम वांंगचुक,1,सोलर हीटेड मिलिट्री टेंट,1,सोलो यूट्यूबर,1,सोलोगैमी,1,सोशल मीडिया,2,सौंदर्या,1,सौंफ,1,सौंफ का शरबत,1,सौंफ प्रीमिक्स,1,सौतेली माता,1,सौभाग्यशाली,1,स्कूल,3,स्कूल यूनिफॉर्म,1,स्टफ्ड आम पापड़,1,स्टफ्ड मैंगो रोल,1,स्टार्टर,2,स्टिकर्स,1,स्टिकर्स कैसे हटाये,1,स्टैच्यु ऑफ यूनिटी,1,स्त्री,2,स्नान,1,स्नैक्स,85,स्पाइसजेट,1,स्व,1,स्वतंंत्रता दिन,1,स्वतंत्रता दिन,2,स्वयं से प्यार,1,स्वर्ग और नर्क,1,स्वाथ्य,2,स्वाभिमान,1,स्वास्थ,2,स्वास्थ्य,28,स्वीट कॉर्न,1,स्वीट कॉर्न खीर,1,हंस,1,हनुमान जी,2,हर घर तिरंगा,1,हरा चना,1,हरियाली तीज की शुभकामनाएं,1,हरी मटर,1,हरी मटर के पैनकेक,1,हरी मटर को कैसे स्टोर करें,1,हरी मिर्च,6,हरी मिर्च और दही की चटनी,1,हरी मिर्च का अचार,1,हरे चने की बर्फी,1,हलवा,4,हांडवो,2,हाउसवाइफ,1,हाथी,1,हार्ट अटैक,1,हिंदी उखाणे,1,हिंदी उखाने,1,हिंदी कहानी,5,हिंदी गीत,1,हिंदी दिवस,1,हिंदी शायरी,41,हिंदु,1,हिंदू धर्म,2,हिजाब,1,हिम्मत,1,हिरण्यकश्यप,1,हेयर कलर,1,हैंड सैनिटाइजर,1,हैंडल,1,हैसियत,1,होटल,1,होममेकर,1,होलिका की पूजा,1,होली,1,होली की शुभकामनाएं,1,होली रेसिपी,2,
ltr
item
आपकी सहेली ज्योति देहलीवाल: हरदम हिंदुओं के व्रत-त्योहारों पर ही सवाल क्यों उठाएं जाते हैं?
हरदम हिंदुओं के व्रत-त्योहारों पर ही सवाल क्यों उठाएं जाते हैं?
जब दूसरे धर्म के लोग अपने त्यौहारों पर अपनी मनमानी करते हैं...अपने त्यौहार अपने तरीके से मनाते हैं...तो सिर्फ़ हिंदुओं के त्यौहारों पर ही हरदम सवाल क्यों उठायें जाते हैं?
https://1.bp.blogspot.com/-VazClMGFiss/Xa0q1P45pbI/AAAAAAAANXw/5d8d02DF1mEoEjVhsTbPeB0mr3VhI0vpACLcBGAsYHQ/s320/hindu-tyohar.jpg
https://1.bp.blogspot.com/-VazClMGFiss/Xa0q1P45pbI/AAAAAAAANXw/5d8d02DF1mEoEjVhsTbPeB0mr3VhI0vpACLcBGAsYHQ/s72-c/hindu-tyohar.jpg
आपकी सहेली ज्योति देहलीवाल
https://www.jyotidehliwal.com/2019/10/hardam-hinduon-ke-vrat-tyoharo-par-hi-sawal-kyo-uthae-jate-hai.html
https://www.jyotidehliwal.com/
https://www.jyotidehliwal.com/
https://www.jyotidehliwal.com/2019/10/hardam-hinduon-ke-vrat-tyoharo-par-hi-sawal-kyo-uthae-jate-hai.html
true
7544976612941800155
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy