आंवला गुणों की खान है। आंवले की मुख्य ख़ासियत यह है की इसके विटामिन्स गर्म करने से भी नष्ट नहीं होते। तो आइए, आज हम बनाते है आंवले की खट्टी-मिठ्ठी लौंजी।
आंवला गुणों की खान है। आंवले की मुख्य ख़ासियत यह है की इसके विटामिन्स सूखाने या गर्म करने से भी नष्ट नहीं होते। तो आइए, आज हम बनाते है आंवले की खट्टी-मिठ्ठी लौंजी। बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट!
सामग्री-
• आंवला- 250 ग्राम
• तेल- 2 छोटी चम्मच
• पिसी सौंफ- 2 छोटी चम्मच
• धनिया पावडर- 2 छोटी चम्मच
• हिंग- चुटकीभर
• हल्दी पावडर- 1/4 छोटी चम्मच
• नमक- 1-2 छोटी चम्मच
• लाल मिर्च पावडर- 1-2 छोटी चम्मच
• अमचुर पावडर- 1 छोटी चम्मच
• शक्कर- 3-4 छोटी चम्मच
विधि-
• आंवलों को धोकर प्रेशर कूकर में मध्यम आंच पर दो सीटी आने तक उबाल लीजिए। गैस बंद कर आंवलों को ठंड़ा होने दीजिए।
• आंवलों की गुठलियां निकालकर फांके अलग-अलग कर लीजिए।
• एक कढ़ाई में तेल गर्म करने रखें। तेल गर्म होने पर राई, पीसी सौंफ और हींग ड़ालकर आंवले की फ़ांके ड़ालिए। अब धनिया, हल्दी, नमक, मिर्च और अमचुर ड़ालकर 2-3 मिनट चम्मच से लगातार हिलाते हुए सामग्री को सेंकिए। आंवले अच्छे से भीग जाएं इतना पानी ड़ालिए। 4-5 मिनट पकने दीजिए। शक्कर डालकर दो मिनट और पकाएं।
• लीजिए तैयार है आंवले की खट्टी-मिठ्ठी लौंजी।
टिप्स-
• आप अपनी पसंदानुसार रस्से की मात्रा कम-ज्यादा करकर उसी अनुपात में नमक-मिर्च आदी कम-ज्यादा कर सकते है।
Keywords: amla launji, amla